जोधपुर मंडल में टीडीएस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

उत्तर पश्चिम रेलवे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में टीडीएस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर में Tax Deducted at Source (TDS) विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में यह कार्यशाला लेखा विभाग एवं आयकर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ.विक्रम सिंह सैनी तथा आयकर विभाग के अपर आयुक्त अरविंद कुमार गहलोत ने किया। इस अवसर पर आयकर विभाग के अपर आयुक्त एवं उनकी टीम ने टीडीएस की अवधारणा, उसके महत्व तथा उससे संबंधित अनुपालन प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

निराश्रितों के लिए भेजी खाद्य सामग्री

कार्यशाला के दौरान टीडीएस से जुड़े विभिन्न प्रावधानों,समयबद्ध कटौती,रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया एवं व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न पूछे,जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राशिद अरशद क़ादरी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी को धन्यवाद दिया।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026