जोधपुर डिस्कॉम के संयुक्त निदेशक कार्मिक करनेल सिंह राजपुरोहित का निधन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर डिस्कॉम के संयुक्त निदेशक कार्मिक करनेल सिंह राजपुरोहित का निधन। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) में संयुक्त निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत करनेल सिंह राजपुरोहित का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से निगम परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
दिन में बाइक पर रैकी रात को सूने मकान में सैंधमारी,शातिर नकबजन गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार,स्व. राजपुरोहित का अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया गया। वे इसी वर्ष मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके असामयिक निधन से न केवल डिस्कॉम बल्कि प्रशासनिक एवं कार्मिक जगत में भी शोक की लहर है। जोधपुर डिस्कॉम परिसर में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल ने करनैल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
डिस्कॉम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व.राजपुरोहित के साथ अपने कार्यकाल का स्मरण करते हुए उन्हें एक कर्मठ,सरल एवं संवेदनशील अधिकारी बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

