खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

  • पांच आरोपी गिरफ्तार
  • कार जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार की रात को होटल में खाना खाने के बाद पेमेंट की बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ युवकों ने मिलकर होटल संचालक के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला सामने आते ही कार्रवाई कर पांच लोगों को पकड़ा है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में लक्ष्मी लॉज भोजनालय के संचालक भल्लाराम पुत्र पुरखाराम पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उसकी होटल पर पांच छह युवक खाना खाने आए थे। बाद में खाने का बिल 670 रुपए हुआ। इस पर पेमेंट मांगे जाने पर एक युवक ने स्कैनर पेमेंट करना चाहा तब पेमेंट नहीं हो पाया। तब उन्हें रोकड़ अदायगी का कहा गया। इस पर वे उलझ गए और मारपीट करने लगे।

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

भल्लाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई 38 वर्षीय दीनाराम को लात घूंसों से पीटने के साथ चाकू से हमला कर दिया,जिससे उसके पेट, सिर और अन्य जगहों पर घाव लगे। इस पर उसे तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि प्रकरण सामने आते ही हरकत में आई पुलिस ने पांच आरोपियों झालामंड के आस पास रहने वाले सेठाराम प्रजापत,करण प्रजापत, पंकज प्रजापत,सोहन प्रजापत एवं कालूराम प्रजापत को पकड़ा गया। अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है। उनसे कार को जब्त किया गया है। यह लोग बेलेनो कार लेकर आए थे।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026