राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक। हरियाणा के झज्जर में आयोजित 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान संघ के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के कार्यकारणी सदस्य व जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि बालक वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं बालिका वर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान का नाम पूरे भारत वर्ष में गौरांवित किया।

राजस्थान की बालक वर्ग टीम में सुनील,मोहन,सुनील ने जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया और बालिका वर्ग में काशवी शर्मा ने जोधपुर का प्रतिनिधित्व किया। जोधपुर जिला संघ के कोषाध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक रोहितास शर्मा के नेतृत्व में आज जोधपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का विजय होकर लौटने पर जिला संघ के पदाधिकारियों,सॉफ्टबॉल खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों के कोच, मैनेजर ने फूलमाला पहनाकर व मीठाई खिलाकर स्वागत किया।

रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की नववर्ष डायरी का विमोचन

जिला संघ की सचिव यामिनी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र,काजल शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक रोहितास शर्मा एवं सहायक कोच कैलाश गहलोत, श्याम परिहार,मुकेश परिहार,कुन्दन व अरुण गर्ग,धीरेन्द्री,रजत राजपुरोहित दिनेश ने आशीर्वाद देकर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। जोधपुर संघ के बालक वर्ग की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त किया था।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026