पुलिस आयुक्तालय से चार पुलिस कर्मी सेवानिवृत
शुभ कामनाओं के साथ विदाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस आयुक्तालय से चार पुलिस कर्मी सेवानिवृत। पुलिस कमिश्ररेट में कार्यरत चार पुलिस कर्मियों को आज उनकी सेवानिवृति पर शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को साफा पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए।
अभय कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के एडीसीपी लाभूराम,पुलिस लाइन के एएसआई ओमाराम,हैडकांस्टेबल भारत सिंह एवं घुड़साला में लगे मोहम्मद रफीक को उनकी सेवानिवृति पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
अटलजी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा-गहलोत
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी पूर्व पीडी नित्या,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी,सुनील के.पंवार,शालिनी राज,वीरेंद्रसिंह,अमृतलाल,जयदेव सियाग, धन्नाराम एवं एसीपी रविंद्र बोथरा,अनिल शर्मा आदि अधिकारी एवं जवान इस दौरान मौजूद थे। सेवानिवृत हुए कार्मिकों को साफा पहनाने के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
