अटलजी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा-गहलोत

अटल स्मृति वर्ष

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अटलजी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा-गहलोत। भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “अटल स्मृति वर्ष” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी,जोधपुर शहर द्वारा शहर विधानसभा क्षेत्र में जोधपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन हॉल, न्यू पॉवर हाउस रोड,जोधपुर में एक वैचारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्रवादी चिंतन एवं संगठनात्मक दृष्टि को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना रहा।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अपने उद्बोधन में अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अटलजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार,संवाद और समन्वय की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाकर देश को नई दिशा दी। आज भी उनके विचार कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि अटलजी ने भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक मजबूती प्रदान की। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही संगठन आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बना है। कार्यकर्ताओं को अटलजी के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को और सशक्त बनाना चाहिए।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने अपने युवा काल के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनकी वाणी, व्यवहार और विचारों में राष्ट्रभक्ति झलकती थी। आज की पीढ़ी को अटल जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

चौथ माता मेले पर ट्रेनों का चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

जालोर विधानसभा प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और अटल जी का जीवन संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गौरव जैन ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैय्या,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,पवन आसोपा, रवि गहलोत,माधवी सोलंकी,शहर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष हरिसिंह,अमित,पूजा सुराणा,अरविंद पुरोहित,सोशल मीडिया टीम सहित बड़ी संख्या में श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026