जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने एक गुमशुदा हुई महिला की तलाश कर 12 घंटे में उसे दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसीपी
राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि बाड़मेर सिवाणा हाल अशोक कॉलोनी निवासी भंवराराम पुत्र लक्ष्मणराम की ओर से महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दी। जिस पर थानाधिकारी सुरेश कुमार व उनकी टीम ने महिला की तलाश शुरू की। तकनीकी सहायता के साथ होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगह उसे तलाश किया। जिस पर 12 घंटे में महिला को तलाश कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। महिला की तलाश में एएसआई ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल श्रवण, कांस्टेबल हिम्मत सिंह व महिला कांस्टेबल दुर्गा शामिल थे।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

