पूर्व पीएम की जयंती पर कार्यशाला व दीपोत्सव का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व पीएम की जयंती पर कार्यशाला व दीपोत्सव का आयोजन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर बुधवार को जोधपुर शहर जिला भाजपा की ओर से कार्यशाला व दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में जोधपुर भाजपा के मुख्य कार्यालय में कार्यशाला में हुआ।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर अटल स्मृति वर्ष के रूप में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिकूल परिस्थितियों में संघर्ष कर भारतीय जनता पार्टी को स्थापित किया था। भाजपा को पहले चुनावों देश भर में सिर्फ दो ही सीटें मिली थी, किन्तु अटलजी इन चुनावों से विचलित नहीं हुए बल्कि और अधिक ऊर्जा से संगठन को आगे बढ़ाने में संघर्षरत हो गए थे। अंततः देश में भाजपा का शासन भी स्थापित हुआ और अटल बिहारी के आदर्श की भी स्थापना देश भर में हुई।
पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई ने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया कि उन्हें अटलजी के सानिध्य में बतौर सांसद कार्य करने का अवसर मिला था।उन्होंने अटलजी के जीवन दर्शन से सम्बंधित संस्मरणों को साझा करते हुए अटल जी के जीवन को अनुकरणीय बताया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि राजनीति में ऐसे महान चरित्र का अनुकरण हमारा सौभाग्य है,उन्होंने कहा कि अटलजी तो अजातशत्रु थे।
डिजिटल जस्टिस से उपभोक्ता विवादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल
इस अवसर पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,जोधपुर संगठन प्रभारी विरम देव सिंह,पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाहा,पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत ने कार्यशाला में विचार रखे। कार्यशाला में पूर्व उपमहापौर किशन लड्ढा, महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओम प्रकाश दइया,गौरव जैन, उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,गीता भाटी, पवन आसोपा,शिवकुमार सोनी,रवि गहलोत,संपत सिंह भाटी,भाजपा नेता शशि प्रकाश प्रजापत,गजेन्द्र मेवाड़ा,जिला मंत्री पवन वैष्णव, महेश व्यास,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,माधवी सोलंकी,मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी,प्रवक्ता कैलाश गौड़,कुलदीप जांगिड़, आशुतोष बोड़ा,पदम् सिंह,मुरलीधर गौड़,पूजा सुराणा,अमित सिंघाटिया, शुभम हंस,वैभव पुरोहित,सुरेश मेघवाल,हेमन्त जायनानी,पंकज भाटी,हनुमन्त सिंह,हरिसिंह पंवार, विकास सामरिया,सुरेन्द्र सिंह भाटी, राधा शुक्ला,संजू व्यास,पायल जायनानी इत्यादि उपस्थित थे।
संचालन महामन्त्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया व धन्यवाद ओम प्रकाश दइया ने ज्ञापित किया।
