दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर शुरु

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर शुरु। रामऋषि महाराज की स्मृति में रामऋषि ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित दो दिवसीय 39वां निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर एवं बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार को राम ऋषि आश्रम,गड्डी में किया गया। शिविर में सैकड़ों रोगियों की आंखों की जांच की गई,जिनमें से कई मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।

ट्रस्ट के सचिव गोपालकृष्ण बोहरा एडवोकेट ने बताया कि शिविर का शुभारंभ ख्याति प्राप्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.रतन पुरोहित एवं डॉ. सीएस.व्यास ने फीता काटकर किया। शिविर में डॉ.रतन पुरोहित, डॉ.सीएस.व्यास,डॉ.संतोष थानवी, डॉ.एसके आत्रे व डॉ.अजय पुरोहित ने रोगियों की नेत्र जांच की।

पूर्व पीएम की जयंती पर कार्यशाला व दीपोत्सव का आयोजन

आरंभ में सभी चिकित्सकों,ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रामऋषि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। बोहरा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को प्रातः 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉ. ज्ञानेश्वर कल्ला (चर्म रोग),डॉ.संजीव सांघवी (हृदय रोग),डॉ.नरेन्द्र छंगाणी (शिशु रोग),डॉ.शरद थानवी एवं डॉ. शैलेष थानवी (न्यूरो सर्जन),डॉ.इन्दू थानवी,डॉ.एसपी.व्यास(फिजिशियन),डॉ.वीडी.जोशी (दंत रोग),डॉ. कीरिट के.व्यास (मधुमेह एवं हार्मोन),डॉ.गोपाल थानवी व डॉ.सी. एस.कल्ला (ईएनटी),डॉ.शशी व्यास (स्त्री रोग),डॉ.राजेश पुरोहित (एक्यूपंचर,अस्थमा),डॉ.आनंद कुमारी जोशी (जनरल),डॉ.गोपाल कल्ला (सुजोक थेरेपी),डॉ.पंकज जोशी (एक्यूप्रेशर),डॉ.मोनिका व्यास (फिजियोथैरेपिस्ट) तथा उमेश थानवी (पंचकर्म चिकित्सा) शामिल हैं।शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं रोगी लाभान्वित हो रहे हैं,जिससे ट्रस्ट की जनसेवा भावना को सराहना मिल रही है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026