डिजिटल जस्टिस से उपभोक्ता विवादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी व कार्यशाला आयोजित
  • किसी भी समस्या की स्थिति में राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर 1800-180-6030 पर शिकायत दर्ज कराएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिजिटल जस्टिस से उपभोक्ता विवादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बुधवार को उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम,2019 से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग,भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम “Efficient and Speedy Disposal through Digital Justice” के अनुरूप जिला स्तरीय संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन अटल सेवा केंद्र,कचहरी परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष राजकुमार सुथार ने की, जबकि मंच संचालन संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी पुष्प राज पालीवाल ने किया। संगोष्ठी में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य दिलशाद अली एवं अनुराधा व्यास सहित जिला रसद अधिकारी (प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा,जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) अश्विनी गुर्जर,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह,विधिक माप विज्ञान अधिकारी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी,उपभोक्ता संगठनों, ऑयल कंपनियों,अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों,समाजसेवियों, पत्रकारों, महिला एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी द्वारा तैयार किए गए उपभोक्ता शिक्षा एवं जागरूकता से संबंधित छह पेम्पलेट्स का विमोचन कर उपस्थित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया,जिनमें उपभोक्ता अधिकार,उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 एवं जागरूक उपभोक्ता के लक्षणों की जानकारी सम्मिलित रही।

35 वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प मेला गुरुवार से

इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी (प्रथम)अंजुम ताहिर सम्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वस्तु क्रय करते समय पैकेजिंग पर अंकित वजन,निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि की जांच अवश्य करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में राज्य उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर 1800-180-6030 पर शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन खरीदारी से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी जानकारी दी गई।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष राजकुमार सुथार ने डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ता विवादों के शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण पर प्रकाश डाला। आयोग के सदस्य दिलशाद अली एवं अनुराधा व्यास ने डिजिटल तकनीक के उपयोग,लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा डिजिटल फ्रॉड से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपभोक्ता संगठनों द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी/कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026