सड़क हादसे में घायल की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच बत्ती रोड रातानाडा में 23 नवंबर को हुई सडक़ दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के बीच गुरुवार को मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि बाबा रामदेव नगर 80 फीट रोड माता का थान निवासी प्रमोद पुत्र दिनेश दाधिच ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई अपनी बाइक लेकर 23 नवंबर को पांच बत्ती रातानाडा एरिया से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा था, गुरूवार को उसकी मौत हो गई।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

