पांच में से तीन मांगों पर सहमति बनी धरना समाप्त

  • पिकअप की टक्कर से मौत के बाद परिजनों का धरना-प्रदर्शन
  • उचित मुआवजा देने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच में से तीन मांगों पर सहमति बनी धरना समाप्त। बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज स्पीड पिकअप की टक्कर से गोल गप्पे के ठेले को टक्कर मारने के मामले में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों का विभिन्न मांगों को लेकर एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में धरना- प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध जेवरात चोरी

रात को प्रशासन और परिजन के बीच पांच में से तीन मांगे मान लिए जाने पर धरना समाप्त कर दिया गया। परिजन शव को उठाने के लिए राजी हो गए। हादसे में ठेला चालक के बाद मंगलवार को गोल गप्पे खा रहे ग्राहक धर्मेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। मोर्चरी के बाहर आज पूर्व पार्षद पूजा पारीक सहित अन्य परिजनों ने मुआवजा देने, आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठी पूर्व पार्षद पूजा पारीक ने बताया कि धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। धर्मेंद्र के पिता भी वृद्घावस्था के कारण अक्सर बीमार ही रहते हैं। एक चाचा दिव्यांग है। परिवार में एकमात्र कमाने वाला धर्मेंद्र था। उन्होंने सरकार से मृतक के पिता को डेयरी बूथ आवंटित करने,परिवार को एकमुश्त राशि पचास लाख रुपए देने,मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने,मृतक के दोनों छोटे बच्चो की सम्पूर्ण नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने, मृतक की दादी को वृद्घावस्था पेंशन स्वीकृत करने और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये है मामला

रविवार देर रात बोरानाडा थाना क्षेत्र के गढ़ गोविंद के पास तेज स्पीड पिकअप ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद गोल गप्पे के ठेले में घुस गई थी। हादसे में ठेला चालक छोटू राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मसूरिया के बलदेव नगर निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र भंवरलाल मेघवाल गंभीर घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। धर्मेंद्र का मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। बाद में शव एमजीएच की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया था।