Doordrishti News Logo

कार का शीशा फोड़कर ट्राली सूटकेस उड़ाया,दस तोला सोना और नगदी पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार का शीशा फोड़कर ट्राली सूटकेस उड़ाया,दस तोला सोना और नगदी पार। बासनी एम्स अस्पताल के सामने एक कार का शीशा फोडक़र उसमें रखा ट्राली सूटकेस पार कर लिया गया। सूटकेस में दस तोला सोने के आभूषण और नगदी थी। बासनी पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बासनी पुलिस ने बताया कि पाली जिले सांडेराव स्थित ढोला हाल मीरा नगर झालामंड मेें अस्थाई रूप से रहने वाले दशरथ सिंह पुत्र गोरधन सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि उसका ससुराल जोधपुर में है और उसकी पत्नी अपने पीहर आई हुई थी। जिसे लेने के लिए वह 16 नवंबर को आया था। अगले दिन वापस पाली लौटना था। इसलिए उसने रात में ही पत्नी के गहने और कपड़े इत्यादि गाड़ी में एक ट्रॉली सूटकेस में रख दिए। लाल कलर के सूटकेस में करीब 10 तोला सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण थे। अगले दिन पीडि़त के पिता की अचानक तबीयत खराब होने से गाड़ी को लेकर एम्स अस्पताल आ गया और इलाज के लिए भर्ती करवाया।

इसे भी पढ़ें – पीड़िता के बयान और मौका मुआयना

गाड़ी एम्स अस्पताल के गेट के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद 18 नवंबर को जब गाड़ी को संभाला तो उसमें से ट्रॉली सूटकेस नहीं मिला। आसपास सभी जगह जब जानकारी ली गई तो भी इसके बारे में कोई पता नहीं चल पाया। अज्ञात चोर करीब 14 लाख के आभूषण सहित सूटकेस चोरी कर ले गया।

Related posts: