उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए दो ट्रेन मैनेजर सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए दो ट्रेन मैनेजर सम्मानित। सजगता और सतर्कता पूर्ण कार्य से संभावित रेल हादसे टालने पर जोधपुर मंडल के दो ट्रेन मैनेजरों को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने सोमवार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
मेड़ता रोड मुख्यालय के ट्रेन मैनेजर नाथूराम ने गत 9 नवंबर को सांभर- गुढ़ा रेलखंड पर मालगाड़ी में ड्यूटी के दौरान एक वैगन में टूटी रॉड का हिस्सा लटका हुआ देखा। उन्होंने तत्काल ब्रेक वैन का प्रेशर कम कर ट्रेन रोक कर रॉड के हिस्से को सुरक्षित कर दिया,जिससे बड़ा हादसा टल गया।
संप्रेक्षण व किशोर गृह में कौशल प्रशिक्षण कक्ष का लोकार्पण
इसी तरह जोधपुर मुख्यालय के ट्रेन मैनेजर गोपाल सिंह ने पिछले माह 25 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान अपनी गुड्स ट्रेन के आठवें वैगन के पहिये का फ्लेंज लाइन के ऊपर चढ़ा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत भगत की कोठी स्टेशन मास्टर को सूचना दी,जिसके बाद क्रेन से समय रहते स्थिति को ठीक किया गया।
इन कर्मचारियों को सम्मानित करने के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

