जोधपुर-हिसार ट्रेन आज से 16 ट्रिप आंशिक रद्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हिसार ट्रेन आज से 16 ट्रिप आंशिक रद्द।चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य के चलते जोधपुर- हिसार-जोधपुर ट्रेन की कुछ ट्रिप सोमवार से आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलखंड के असलू,सिरसाला एवं दूधवाखारा स्टेशन यार्ड में सब-वे कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण कार्य हेतु लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संचालन में अस्थाई बदलाव किया जा रहा है।
-ट्रेन संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 17 से 24 नवम्बर और 3 से 10 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) चूरू से हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट प्रवेश पर सख्ती
-ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 18 से 25 नवम्बर तथा 4 से 11 दिसम्बर तक (कुल 16 ट्रिप) हिसार से चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में ट्रेन का संचालन चूरू से जोधपुर स्टेशनों के मध्य ही किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेलसेवाओं के संचालन स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट,एनटीईएस मोबाइल ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त कर लें।
