वाहन चोरों की दो गैंग का खुलासा

विवेक विहार और सीएचबी पुलिस ने की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वाहन चोरों की दो गैंग का खुलासा। विवेक विहार और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोरों की गैंग का खुलासा किया है।

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि प्रधान चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बाइक तीन अक्टूबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चार आरोपियों से पूछताछ की गई।

आरोपियों द्वारा कुड़ी भगतासनी और विवेक विहार क्षेत्र से चोरी गई आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई। सांगरिया अचलेश्वर नगर निवासी सुनील रेगर,सुनील भाट व निबाडा कला पाली निवासी हीरालाल उर्फ बबलू बावरी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को किशोर गृह भेजा गया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए वाहन चोर दुर्गाराम देवासी व खरीददार जोगा राम बंजारा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक ने बताया कि गत 13 अप्रैल को प्रकाश प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन स्कूल के बाहर से चोरी हो गए।

जांच में आरोपी दुर्गाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया,जिसने चोरी की बाइक के पार्ट्स 2500 रुपए में कबाड़ी माणकलाव निवासी जोगाराम बंजारा को बेचने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026