Doordrishti News Logo

पुष्कर मेले के लिए अजमेर-पुष्कर के बीच चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें

  • 5,6 व 7 नवंबर को चलेंगी
  • सभी ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे यात्रा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुष्कर मेले के लिए अजमेर-पुष्कर के बीच चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें। प्रसिद्ध पुष्कर मेले में यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने अजमेर-पुष्कर-अजमेर स्टेशनों के मध्य तीन जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 5,6 एवं 7 नवम्बर को चलाई जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण के अनुसार ये ट्रेन चलेंगी।

-ट्रेन संख्या 09643,अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 5 व 6 नवम्बर को अजमेर से दोपहर 1.00 बजे रवाना होकर 2.15 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09644, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल 5 व 6 नवम्बर को पुष्कर से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
(इस ट्रेन में 9 जनरल कोच होंगे।)

-ट्रेन संख्या 09645,अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 7 नवम्बर को अजमेर से सुबह 9.50 बजे रवाना होकर 11.00 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09646, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल 7 नवम्बर को पुष्कर से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर 12.30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
(ट्रेन में 5 जनरल कोच होंगे।)

-ट्रेन संख्या 09647, अजमेर- पुष्कर अनारक्षित स्पेशल 7 नवम्बर को अजमेर से दोपहर 1 बजे रवाना होकर 2.15 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

-ट्रेन संख्या 09648, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल 7 नवम्बर को पुष्कर से दोपहर 4.30 बजे रवाना होकर शाम 5.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।(ट्रेन में 5 जनरल कोच होंगे।)

सभी विशेष ट्रेनों का मदार, माकड़वाड़ी एवं बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Related posts:

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026