बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता
असरानी का निधन

  • 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई(दूरदृष्टीन्यूज),बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का निधन। दिवाली पर फिल्म जगत को एक बड़ा झटका लगा। दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। असरानी पांच दिन से मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे।

क्रिस्टल ड्रोन करेगा रोमांचित

असरानी के निधन के समाचार ने फिल्म जगत व उनके लाखों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। आज सुबह ही सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामना का संदेश साझा करने वाले असरानी शाम को दुनिया छोड़ कर चले गए,यह एक दुखद क्षण है।

असरानी लंबे समय से बीमार थे, उनके मैनेजर बाबुभाई के अनुसार वे 15 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे,जहां फेफड़ों से जुड़ी जटिलताओं से उनकी हालत बिगाड़ गई। उनके परिवार ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की है,लेकिन उन्होंने किसी औपचारिक घोषणा से परहेज किया था। असरानी ने खुद अपनी पत्नी मंजू असरानी को निर्देश दिया था कि उनके निधन की खबर को ज्यादा प्रचार न दिया जाए। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांतक्रूज़ क्रीमेटोरियम में किया गया।

परिचय
1 जनवरी 1941 को राजस्थान के जयपुर में एक साधारण परिवार में हुआ जन्मे गोवर्धन असरानी ने सिनेमा जगत में अपनी अनूठी हास्य शैली से एक अलग मुकाम हासिल किया। 1960 के दशक में फिल्मों में प्रवेश करने वाले असरानी ने 350 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया। उनका जन्म नाम गोवर्धन था,लेकिन ‘असरानी’ उपनाम ने उन्हें अमर बना दिया।

शोले से हुए मशहूर
1975 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ में असरानी का अंग्रेजों के जमाने का जेलर का किरदार आज भी लोगों की जुबान पर है। चुपके-चुपके,छोटी सी बात, रफू चक्कर,मेरे अपने,कोशिश, बावर्ची,परिचय,अभिमान जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावुक भी किया। 2000 के दशक में हेरा फेरी,भूल भुलैया,धमाल,बंटी और बबली 2,वेलकम,ऑल द बेस्ट जैसी कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई।

Related posts:

आईएएस अधिकारी बनकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

July 29, 2026

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

July 29, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा

July 29, 2026

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ....

July 29, 2026

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

July 29, 2026

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026