Doordrishti News Logo

पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 7.5 लाख रुपए ठगे

  • परिवाद पर केस दर्ज
  • मांगने पर अब मिल रही धमकियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 7.5 लाख रुपए ठगे।लोन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 7.5 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद अदालत में परिवाद दायर किया। अदालत के आदेश पर उदयमंदिर पुलिस ने अब यह मामला दर्ज किया है।

भाखर बेरा बासनी तम्बोलिया निवासी प्रेम परिहार ने मामला दर्ज करवाया है। उसने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 6,जोधपुर महानगर की अदालत में परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि आरोपी अजय अपने साथी गणपत के साथ उसके संपर्क में आया। दोनों ने बताया कि वे बड़े बैंक अधिकारियों को जानते हैं और आसानी से करोड़ों का लोन दिला सकते हैं।

नए आपराधिक कानूनों को लेकर थानों में लाइव प्रदर्शनी

पांच करोड़ का दिया झांसा 
आरोपियों ने कारोबारी को पांच करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान कारोबारी से दस्तावेजों की प्रोसेसिंग और लोन पास करवाने के नाम पर 7.5 लाख रुपए ले लिए। इसमें डेढ़ लाख फोन पे और छह लाख रुपए नकद लिए। कुछ समय तक टालमटोल करने के बाद जब प्रेम परिहार ने लोन या पैसों के बारे में पूछा तो आरोपियों ने बदसलूकी व गाली-गलौज की।

रुपए वापिस मांगने पर धमकाया 
पीडि़त ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में जाओगे तो भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता,हमने कई लोगों को इसी तरह फंसाया है। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस आयुक्त को डाक से शिकायत भेजी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ऐसे में पीडि़त ने अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर अब पुलिस थाना उदयमंदिर में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026