Doordrishti News Logo

लोहे के पाइप चुराने के चार आरोपी गिरफ्तार,सामान बरामद

चोरी का खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोहे के पाइप चुराने के चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद। लोहावट पुलिस ने पानी की पाइप चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए पाइप भी बरामद कर लिए हैं।

यह मामला नौ अक्टूबर को सामने आया था,जब डारा इंजीनियरिंग फलोदी के प्लानिंग इंजीनियर महेश ने लोहावट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मोरिया और चंपासर में बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन से लोहे के पाइप चोरी हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर,लोहावट पुलिस थाने में पाइप चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

विशेष टीम का गठन 
मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की और तकनीकी जानकारी विकसित की। इस कार्रवाई के परिणाम स्वरूप,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए पाइप बरामद कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाडसर भोपालगढ़ निवासी मेहबूब,अरटिया खुर्द निवासी महीराम व अर्जुनराम और हिंगोली सुरेन्द्र के रूप में हुई है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026