Doordrishti News Logo

जिस प्रेमी के लिए परिवार को छोड़ा अब उसने रखने से किया इंकार

  • होनी अनहोनी
  • रोती मां,बुजुर्ग दादा और पति को छोड़कर गई थी युवती
  • दो दिन पहले हुआ था वीडियो वायरल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिस प्रेमी के लिए परिवार को छोड़ा अब उसने रखने से किया इंकार। जो अपने माता-पिता की नहीं हुई वह किसी और की क्या होगी। जोधपुर के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर यही कमेंट किया था और यह कमेंट अब पूरी तरह से सच भी होता नजर आ रहा है।

मामला एक युवती के परिवार,शादी और प्रेमी से जुड़ा है। उसने जिस प्रेमी के लिए परिवार और पति को त्यागा,उसी प्रेमी ने अब उसे छोड़ दिया। युवती को नारी निकतेन भेजा गया है।

यह है मामला 
पूरा मामला जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र ओसियां से जुड़ा हुआ है। ओसियां में स्थित एक गांव में रहने वाली एक युवती के परिवार और पति से जुड़े इस मामले ने सभी को चौंका दिया है। ओसियां के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक युवती दूसरे समाज के युवक के साथ प्रेम में थी। परिवार ने उसे समझाया,वह नहीं मानी तो उसकी शादी भी कर दी लेकिन शादी के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में रही।

शहर भाजपा ने मनाया सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी का जन्मदिन

प्रेमी से दूरी नहीं बना सकी तो उसने अपने पति को छोड़ दिया। पति ने पत्नी के माता-पिता से शिकायत की और बाद में पुलिस थाने में मिसिंग रिपोर्ट दी। पुलिस ने युवती को तलाश लिया और उसे उसके माता- पिता के हवाले किया लेकिन युवती ने पति और माता-पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया। वह प्रेमी के पास जाना चाहती थी। बेटी को समझाने के प्रयास में मां लगातार रोती रही,दादा और पिता उसे समझाते रहे। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती ने प्रेमी के पास जाने को आखिरी फैसला बताया और रोते परिवार को छोड़ गई।

अब सूचना सामने आ रही है कि प्रेमी ने भी युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि परिवार ने भी अब मुंह मोड़ लिया है।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026