Doordrishti News Logo

गैस कंपनी और जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज

गैस पाइप लाइन में लिकेज से घर में लगी आग का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैस कंपनी और जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज। शहर के आरटीओ के पीछे स्थित नरसिंह नगर में शुक्रवार की दोपहर में भूमिगत गैस पाइप लाइन से अचानक एक घर में आग लग गई थी। आग के चलते घर में मौजूद एक किशोर बुरी तरह झुलुस गया। उसके हाथ पैर झुलस गए। प्राथमिक उपचार कराया गया।

रसोई में रखा गैस चूल्हा और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। दीवारें आग से काली हो गई। भवन मालिक की तरफ से इस बारे में गैस कंपनी और जेसीबी चालक के खिलाफ रात में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

जानकारी के अनुसार आस पास के लोगों ने बताया कि इलाके में कुछ माह पहले भूमिगत गैस लाइन बिछाई गई थी। नरसिंह नगर इलाके में भी पाइप लाइन बिछाई गई और कई घरों में कनेक्शन दिए गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व इस गैस लाइन को शुरू किया गया। गैस लाइन में लिकेज के चलते एक घर में गैस की बदबू फैल गई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में भी गैस की बदबू फैल गई।

50 लाख के सोने का गबन: 500 ग्राम की बजाय निकला 384 ग्राम

एक किशोर जब अपने घर की रसोई में पहुंचा तो अचानक रसोई में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह की झुलुस गया। घर के बाहर भी बने गड्ढे में से गैस रिसाव होता रहा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल को दी गई सूचना के बाद कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और लिकेज को सही किया गया।

घटना को लेकर भगत की कोठी स्थित रामदेव चौक हाल किराए पर रहने वाले नृसिंह नगर आरटीओ के पीछे पदम सिंह पुत्र भोपाल सिंह ने रिपोर्ट दी है। माता का थान पुलिस जांच मेें जुटी है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed