जीएसएस के बाबू व ड्राइवर को 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा
- एसीबी की कार्रवाई
- सोलर प्लांट क्लीयरेंस के बदले मांगी थी घूस
- तीन अन्य की भूमिका की जांच
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीएसएस के बाबू व ड्राइवर को 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को एक कार्रवाई करते हुए डिस्कॉम के वाणिज्यिक सहायक व निजी ड्राइवर को 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा7 उन्होंने सोलर प्लांट की क्लीयरेंस देने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।
मामले में सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता एवं लाइनमैन का नाम सामने आया है। उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्पेशल यूनिट जोधपुर को एक शिकायत दी थी कि उसके सोलर प्लांट की फर्म हैं,जिसके द्वारा तीन उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट लगाने के लिए सहायक अभियंता ए-7 जोधपुर डिस्कॉम के कार्यालय में दो-तीन माह से तीन फाइलें लगा रखी है।
कैफे संचालक को चाकू मारने के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
उक्त फाइलों में सर्विस कनेक्शन आदेश (एससीओ) करवाकर सोलर विद्युत कनेक्शन करने की एवज में डिस्कॉम जोधपुर में ठेके पर संचालित निजी वाहन के चालक फूलसिंह व वाणिज्यिक सहायक जितेन्द्र सिंह द्वारा स्वयं एवं सहायक अभियन्ता चेतन शर्मा,कनिष्ठ अभियन्ता कपिल बामील,लाइनमैन के लिये 35 सौ रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। इस एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज ट्रैप की कार्रवाई की।
एसीबी ने यह कार्रवाई बीएजेएस जीएसएस में की, जहां वाणिज्यिक सहायक जितेंद्र सिंह व चालक फूलसिंह को 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई एडिशनल एसपी स्पेशल यूनिट ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस मामले में सहायक व कनिष्ठ अभियंता एवं लाइनमैन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

