Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

  • केबल और बेयरिंग खरीदता था
  • अब तक आठ आरोपी पकड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार। बाप पुलिस ने सोलर प्लांट से चोरी हुए बिजली के केबल और बेयरिंग खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में आठवीं गिरफ्तारी है।

घटना गत 29 जुलाई की मध्यरात्रि की है। विक्रम सिक्योरिटी सर्विसेज के मैनेजर अजीत सिंह ने 11 अगस्त को बाप पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भड़ला स्थित एनटीपीसी सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 23 और 24 से अज्ञात चोरों ने लगभग 25 हजार मीटर बिजली के केबल और 10 बॉक्स बेयरिंग चुरा लिए थे। इस संबंध में विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बिजली के केबल और बेयरिंग बरामद किए गए थे,साथ ही घटना में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया था।

भीतरी शहर में आवारा श्वान पकड़ने पर डॉग लवर्स का हंगामा

पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर,सोलर प्लांट से चोरी किए गए केबल और बेयरिंग खरीदने वाले आरोपी बाप निवासी मनोज पुत्र मूलचंद खटीक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज के कब्जे से भी चोरी की गई बिजली के केबल और बेयरिंग बरामद किए हैं।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026