0029 गैंग: चार साल से फरार बीस हजार का इनामी गिरफ्तार
- -गैंग के साथ मिलकर की थी मारपीट
- अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(डीडीन्यूज),0029 गैंग: चार साल से फरार बीस हजार का इनामी गिरफ्तार। शहर में 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट करने वाले 0029 गैंग के एक बदमाश को चार साल बाद पुलिस ने पकड़ लिया। फलोदी और देचू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को जोधपुर से अपने गांव मुंजासर जाने के दौरान रास्ते में फलोदी से गिरफ्तार किया है। वह पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। फरार आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
मामला 14 नवंबर 2021 का है। प्रार्थी कंवरलाल ने देचू थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसमें उसने बताया था कि 14 नवंबर 2021 को एसयूवी गाड़ी में दोस्त के साथ एक शादी में पहुंचे थे। इसी दौरान अलग-अलग गाड़ी में विशना राम जांगू और उसकी 0029 गैंग के अन्य आरोपी आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से घेरकर गाड़ी के दोनों तरफ टक्कर मारी थी। मामले में अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
स्लीपर बस पलटी एक यात्री की मौत 35 घायल
गिरफ्तार आरोपी मुंजासर थाना लोहावट निवासी प्रदीप कुमार है। आरोपी प्रदीप ने साथियों के साथ विरोधी 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट की थी। जिला विशेष टीम फलोदी को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप जोधपुर से अपने घर मुंजासर जाएगा। आरोपी को पुलिस टीम की भनक लग गई थी। इस पर वह अपने घर नहीं जाकर सीधा फलोदी की तरफ चला गया।
टीम ने पीछा कर आरोपी को दस्तयाब किया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीमें मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

