स्लीपर बस पलटी एक यात्री की मौत 35 घायल

कई गंभीर घायलों को किया जोधपुर रैफर

जोधपुर/बालोतरा(डीडीन्यूज), स्लीपर बस पलटी एक यात्री की मौत 35 घायल।जोधपुर से बालोतरा जा रही स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए। घटना बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।

कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि घटना दोपहर 2 बजे की है। थाना क्षेत्र के अराबा गांव के पास पहुंचने पर ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया। इससे बस बेकाबू होकर सडक़ के बीचों बीच पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ देर बाद 108 एम्बुलेंस की टीम भी पहुंची। सभी घायल यात्रियों को कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार कराया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी का उपचार जारी है। कुछ गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे में 35 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी लेकर आया गया।

राहुल गांधी को नायक मानने को लेकर कांग्रेस में ही ऊहापोह- शेखावत

घायलों में विनोद कुमार राठौड़, सुनील,नवाब सिंह,बुलर कुमार, राजकुमार,रोहित,ललिता,रूपाराम, बानो,जितेंद्र,अमर खान,सरस्वती, सानू,तरूण गोयल,गौतम प्रसाद, शिवानंद,भवानीशंकर,दशरथ सिंह, हेमलता,जगबहादुर,आरशा, मोहम्मद,शानू,कालूराम,उषा, महिमा,सुरेंद्र,रघुराज,जानकी,राज पटेल,देवेंद्र,आकाश व ओमप्रकाश शामिल हैं।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सडक़ किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026