लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्तार
- चिल्ड्रन पार्क लूट प्रकरण
- 6.81 लाख बरामद
- वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
जोधपुर(डीडीन्यूज),लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने चिल्ड्रन पार्क के पास हुई 9 सितंबर को लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1.31 लाख रुपए बरामद किए गए।
प्रकरण में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 6 लाख 81 हजार रुपए जब्त किए गए है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम में थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में फरार मुल्जिम बाना का बास ओसियां निवासी गुमनाराम पुत्र बिरमाराम जाट को गिरफ्तार कर 1.31 लाख रूपए जब्त किए गए।
सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा
सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी बताया कि 9 सितंबरको पुरानी पुलिस चौकी भगत की कोठी निवासी धीरज पुत्र रामलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। उसे भोमाराम ने कॉल कर चिल्ड्रन पार्क बुलाया था। बाद में जमीन सौदे के नाम पर उससे 9 लाख रूपए की लूट की गई थी। जब पीडि़त धीरज वहां पहुंचा तब भोमाराम बाइक पर तथा उसके साथ एक सफेद रगं की कार मे तीन युवक पहले से खड़े थे। उन्होने मुझे कार में बैठाने के साथ अपहरण कर ले गए थे। पुलिस टीम में एएसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल संतराम मीना, कैलाश और राजाराम शामिल थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

