Doordrishti News Logo

जोधपुर-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के तीन स्टॉपेज बढ़ाए

आवागमन में हापुड़,शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर भी करेगी ठहराव

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के तीन स्टॉपेज बढ़ाए। रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर यात्रियों के घर आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई जोधपुर- गोरखपुर-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का तीन और स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया जा रहा है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 04829/04830, जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन अगले ट्रिप से आवागमन में हापुड़,शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी जिससे यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04829, जोधपुर-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल जो 9 अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह हापुड़ स्टेशन पर सुबह 6.20 बजे आगमन व 6.22 बजे प्रस्थान,शाहजहांपुर स्टेशन पर 10.46 बजे आगमन व 10.48 बजे प्रस्थान और हरदोई रेलवे स्टेशन पर 11.28 बजे आगमन और 11.30 बजे प्रस्थान करेगी।

48 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

इसी प्रकार ट्रेन 04830,गोरखपुर- जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल जो 10 अक्टूबर को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.31 बजे आगमन व 7.33 बजे प्रस्थान,शाहजहांपुर स्टेशन पर 8.14 बजे आगमन व 8.16 बजे प्रस्थान और हापुड़ स्टेशन पर दोपहर 12.23 बजे आगमन और 12.25 बजे प्रस्थान करेगी।

अभी 8 ट्रिप और करेगी ट्रेन
रेलवे द्वारा त्योहार पर चलाई जा रही ट्रेन 04830,जोधपुर-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक का जोधपुर से दो अक्टूबर से 27 नवंबर
तक प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा ट्रेन 04830,गोरखपुर-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक का 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 9 फेरों के लिए संचालन प्रारंभ किया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026