अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

मेहरानगढ़ चामुंडा माता मंदिर में दर्शन को पहुंचे भक्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु। शहर में शारदीय नवरात्रा की अष्टमी के पावन अवसर पर देवी माता के प्रति भक्तिभाव की विशेष छटा देखने को मिल रही है। घर-घर में कन्या पूजन और हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।

शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्त माता रानी के जयकारों के साथ दर्शन करने पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।लगभग साढ़े पांच सौ साल पुराने ऐतिहासिक मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा माता मंदिर में भी दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। कुछ श्रद्धालु माता का आभार प्रकट करने आए,जिनकी मनोकामनाएं पहले पूरी हुई थीं,तो कुछ श्रद्धालु अब अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए माता के चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं।

पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से भी दर्शनार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने में पूरा सहयोग किया जा रहा है। नवरात्रि की आस्था और उत्साह के बीच जोधपुर एक बार फिर श्रद्धा,संस्कृति और सुरक्षा का संगम बन गया है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026