सोलर प्लांट लगाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लिया लोन,63.30 लाख का फ्रॉड
जोधपुर(डीडीन्यूज),सोलर प्लांट लगाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लिया लोन,63.30 लाख का फ्रॉड। शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी से गत साल सोलर प्लांट लगाने के लिए लोन लिया गया। लोन लेने वालों शातिरों ने न तो सोलर प्लांट लगाया और न ही किश्तें भरी। निजी फाइनेंस कंपनी मैनेजर की तरफ से नामजद लोगों के खिलाफ अब धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। 63.30 लाख का लोन बताया जाता है।
फिर से ऑटो में सवार बुजुर्ग के गले से सोने की चेन पार
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि यूग्रो केपिटल के लीगल मैनेजर मांगी लाल जाट ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि गत साल 29 सितंबर को मनोज सिंह,स्पर्श,दिनेश आदि ने मिलकर यहां से सोलर प्लांट लगाने के लिए 63.30 लाख का लोन लिया था। लोन दिए जाने बाबत शर्तों का उल्लेख किया गया। मगर उक्त लोगों ने न तो कहीं पर सोलर प्लांट लगाया और न ही लोन की रकम वापिस चुकाई। बात करने पर हर बार टालमटोल जवाब देते रहे। आरोपियों ने रूपयों की बंदरबांट कर ली। सरदारपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

