Doordrishti News Logo

चोरी प्रकरण में 25 हजार का इनामी चोर महाराष्ट्र में गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),चोरी प्रकरण में 25 हजार का इनामी चोर महाराष्ट्र में गिरफ्तार। पुलिस थाना शेरगढ़ दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार एक इनामी अपराधी को लातूर महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह करीब दो साल से फरार चल रहा था।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण द्वारा वांछित इनामी अपराधी रामनगर निवासी मूलसिंह पुत्र जबर सिंह को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की हैं। उसके खिलाफ दो साल पहले थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था।

शास्त्रीनगर पुलिस ने धारदार चाकू के साथ दो को पकड़ा

उस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी रखा गया। उसे पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में कांस्टेबल देवीलाल की सूचना पर महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा कस्बे में दस्तयाब किया गया तथा अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना शेरगढ़ को सुपुर्द किया।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026