Doordrishti News Logo

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),अलग अलग हादसों में तीन की मौत। कमिश्नरेट में अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किए।बनाड़ पुलिस ने बताया कि बुड़किया भोपालगढ़ निवासी जयदेव पुत्र हीराराम सिहाग ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 33 वर्षीय जगदेव क्षितिज पेट्रोल पंप के निकट रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहा था। तब वहां आई एक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

इसे भी पढ़ेंकॉटन मिल्स दुकान में चोरी करने वाला नौकर व दो दोस्त गिरफ्तार

दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि राइका बाग पुरानी पुलिस लाइन के पास रहने वाले 61 वर्षीय दलपतसिंह पुत्र देवीसिंह स्कूटी लेकर भगत की कोठी पीली टंकी होते हुए अपने घर की तरफ आ रहे थे। तब सामने एक गाय आ गई और वे बचाने प्रयास में स्कूटी से गिर गए। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सुमित सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

विवेक विहार पुलिस के अनुसार मूलत: झालावाड़ के राजपुरा खानपुर हाल गुड़ाविश्रोईयान गांव में खेतीबाड़ी करने वाला 38 वर्षीय रामपाल पुत्र सूरजमल खेत पर कार्य करते बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई विष्णु कुमार ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026