विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हुआ जख्मी
जोधपुर(डीडीन्यूज),विवाद में युवक पर चाकू से हमला,हुआ जख्मी।शहर के कागा रोड पर रहने वाले पड़ौसी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमले में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। उसकी मां की तरफ से नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।
महिला ने लगाया फंदा,मानसिक बीमार ने पीया तेजाब
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि कागा रोड निवासी पार्वती पत्नी रमेश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका पुत्र गुरूदेव 22 सितंबर को कागा रोड पर ही निकल रहा था। तब पड़ौस में रहने वाले पीयूष ने उस पर चाकू से हमला किया,जिससे उसका पुत्र गुरूदेव जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि इनके बीच आपसी विवाद हुआ था। आरोपी की तलाश जारी है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

