Doordrishti News Logo

युवक को मित्र बनकर कॉल किया, 80 हजार की साइबर ठगी

कोर्ट से मिले इस्तगासे पर मामला दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),युवक को मित्र बनकर कॉल किया, 80 हजार की साइबर ठगी। शहर के कचहरी परिसर किसी काम से गए युवक के साथ 80 हजार की ठगी हो गई। किसी शातिर ने उसे मित्र बनकर कॉल किया और खाते में 80 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसने अपने मित्र से बात की तो इसका पता लगा।

मामला अगस्त माह का है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज कर अब अनुसंधान आरंभ किया है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर नई सडक़ निवासी अनूप सोमंता पुत्र सौमित्र सोमंता ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गत 19 अगस्त अपने किसी काम से कचहरी परिसर गया था, जहां पर आकाश नाम के शख्स का कॉल आया और खुद का उसका मित्र बताया। उसके साथ एक अन्य ने भी बात की थी। उसने रुपयों की जरूरत बताते हुए खाता संख्या दी फिर 80 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

सिटीबस ने छात्र को मारी टक्कर,मौत

पीडि़त का कहना है कि उसे ठगी का पता तब लगा जब उसने अपने मित्र से बात की। उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी। अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026