Doordrishti News Logo

कॉटन मिल्स दुकान के गल्ले से 4.75 लाख की चोरी

  • नौकर पर जताया संदेह
  • छत का दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका
  • पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर(डीडीन्यूज),कॉटन मिल्स दुकान के गल्ले से 4.75 लाख की चोरी। शहर के भीतरी क्षेत्र डबगरों की गली में एक कॉटन मिल्स दुकान में 20-21 सितंबर की रात को चोरी हो गई। दुकान के गल्ले से 4 लाख 75 हजार रुपए चुरा लिए गए। दुकानदार ने अपने नौकर पर संदेह जाहिर करते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। घटना के बाद से ही नौकर लापता है।

थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि शोभावतों की ढाणी स्थित वर्धमान नगर के रहने वाले नितिश डागा पुत्र पारसराम डागा ने रिपोर्ट दी है। इनके अुनसार उनकी एक कॉटन मिल्स सुमंगल के नाम से डबगरों की गली सदर बाजार में है। 20 सितम्बर की शाम सात बजे वे दुकान मंगल कर अपने घर चले गए। 21 सितंबर को रविवार के चलते दुकान का अवकाश था। 22 सितंबर को दुकान दोपहर में उनका भाई नितिन डागा आया और कामकाज में लग गया। दोपहर बाद वे खुद दुकान पर पहुंचे और रुपयों की जरूरत होने पर गल्ला संभाला तो उसमें रखे 4 लाख 75 हजार रुपए गायब थे।

चाखू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा

दुकान के ऊपर छत पर जाकर देखा तो ताला खुला था और चाबी जमीन पर पड़ी हुई थी। इस पर दुकान के नौकर जितेंद्र को फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया। तीन चार बार फोन किए जाने पर अपने किसी काम का कहकर फोन बंद कर दिया। दुकानदार नितिश डागा ने नौकर जितेंद्र पर रुपए चोरी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। एएसआई गंगाराम ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026