Doordrishti News Logo

जोधपुर, डा. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल के रूप में डॉ. एसएस राठौड़ ने आज सुबह कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मथुरादास माथुर अस्पताल में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाएं समुचित रखने के निर्देश दिए। राज्य सरकार ने रविवार शाम एक आदेश जारी कर डॉ. जीएल मीणा को प्रिंसिपल पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर पूर्व में प्रिंसिपल रह चुके डॉ. एसएस राठौड़ को वापस नियुक्त किया गया है।

Dr. Rathore took over as Principal of Medical College

डॉ. एसएस राठौड़ ने आज कार्यभार संभालने के बाद तुरंत प्रभाव से पीपीई किट पहनकर कोविड वार्डों का निरीक्षण किया और वहां पर भर्ती मरीजों की जांच और इलाज के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी ली।

Dr. Rathore took over as Principal of Medical College

बता दे कि पूर्व प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के दौरान ठोस कार्य योजना के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं बना पाए। ऐसे में इसका खामियाजा अब मरीजों की संख्या बढऩे के साथ भुगतना पड़ रहा है, वे हमेशा वास्तविक स्थिति से अनभिज्ञ नजर आते रहे। सूत्रों के अनुसार इन हालात के बीच जिला कलेक्टर की ओर से राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में वर्तमान हालात से निपटने के लिए डॉ. मीणा के स्थान पर नए प्रिंसिपल को नियुक्त करने को कहा गया था।

राज्य सरकार ने इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह फैसला किया है। नव नियुक्त प्रिंसिपल डॉ. राठौड़ पूर्व में इस पद पर रह चुके हैं। उनको इस कार्य का बेहतरीन अनुभव है। वे अच्छे प्रशासक माने जाते हैं। उनका डॉक्टरों के साथ संवाद भी बेहतर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि संकट के इस दौर से उबारने में उनका अनुभव काम आएगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026