सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के निकट कांकाणी गांव की सरहद में चार दिन पहले हुई सडक़ दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। लूणी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
जोधपुर बनेगा ग्रीन एनर्जी और ई-मोबिलिटी का हब
लूणी पुलिस ने बताया कि गुड़ा विश्नोईयान निवासी दिलकुश पुत्र घीसाराम सरगरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 17 सितंबर को अपनी बाइक लेकर कांकाणी गांव की सरहद से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई घायल हो गया,जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसकी मौत हो गई। लूणी पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंपा। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। जांच हैड कांस्टेबल ओम सिंह की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

