भगत की कोठी-दानापुर वीकली ट्रेन के फेरे बढ़ाए
त्योहारी सीजन में 19 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जोधपुर,रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी-दानापुर- भगत की कोठी साप्ताहिक ट्रेन की संचालन अवधि में आठ ट्रिप और वृद्धि करने का निर्णय लिया है। ट्रेन अब 19 नवंबर तक चलेगी।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि आगामी त्योहारों पर उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर उपरोक्त ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 04813, भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से 1 अक्टूबर से 19 नवंबर तक (8 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 5.15 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 04814,दानापुर- भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक (8 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार शाम 6:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात्रि 1:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन में 16 स्लीपर चार जनरल और दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर ट्रेन का होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में गोटन, मेड़तारोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा,जयपुर, गांधीनगर,जयपुर,दौसा,बांदीकुई, भरतपुर,ईदगाह,टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी,फतेहपुर,प्रयागराज, मिर्जापुर,पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

