Doordrishti News Logo

घर से भागी युवती के परिजनों से मारपीट

  • लड़के के रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर से तोड़ी गाड़ियां
  • दो घायल

जोधपुर(डीडीन्यूज),घर से भागी युवती के परिजनों से मारपीट।जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र के बैरडों का बास में दो पक्षों में आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

ओसियां क्षेत्र से एक युवती घर से गायब हो गई थी। जब परिजनों ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वो चामू थाना क्षेत्र में है। इस पर परिजन उसे वहां से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बॉयफ्रेंड के रिश्तेदार युवती के परिजनों की गाड़ी का पीछा करते हुए आ गए और ट्रैक्टर से गाडिय़ों में तोड़ फोड़ की गई। इसमें लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है।

अवैध बजरी से भरे दो ओवरलोड डंपर पकड़े

थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां की एक युवती गायब हो गई थी। इसको लेकर परिजन उसे लेकर अपनी ढाणी आ रहे थे। इसी दौरान ढाणी से कुछ दूरी पर दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। लडक़ी के परिजनों ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026