धूमधाम से मनाया स्वामी सत्यमित्रानंदगिरि का अवतरण दिवस

जोधपुर(डीडीन्यूज),धूमधाम से मनाया स्वामी सत्यमित्रानंदगिरि का अवतरण दिवस। विश्व प्रसिद्ध भारत माता मंदिर (हरिद्वार) के संस्थापक एवं पद्मभूषण से सम्मानित निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंदगिरि का अवतरण दिवस आज भारत समन्वय धाम,जोधपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम स्थल भारत समन्वय धाम, जोधपुर,वही पावन भूमि है जहाँ स्वामी गिरी ने लंबे समय तक साधना और सेवा कार्य किया। इसी स्थल पर स्थित निज मंदिर का निर्माण कर उनकी मूर्ति स्थापित की गई। जिसका उद्घाटन 6 मार्च 2025 को वेदमूर्ति गोविंददेव (कोषाध्यक्ष, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या) के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई,जिसमें रामचरितमानस का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात स्वामी की मूर्ति की पूजा- अर्चना समन्वय परिवार एवं जोधपुर के श्रद्धालु भक्तों द्वारा विधिवत की गई। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की गई।

राईका बाग स्टेशन पर 4.5 करोड़ रुपए की लागत से दो नए एस्केलेटर स्थापित

भारत समन्वय धाम ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई.रघुनाथ सिंह सांखला ने जानकारी दी कि स्वामी द्वारा स्थापित लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं मनकामेश्वर मंदिर में प्रेरणादायक प्रवचनों की श्रृंखला का प्रतिदिन सायं 7 बजे प्रसारण किया जाता है, जिसे श्रद्धालु नियमित रूप से सुनते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने इसे एक आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया। उन्होंने शिक्षाओं और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी इस अवसर पर दोहराया गया।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026