राजप्लमोकॉन 2025 में शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय, श्वसन रोग विभाग डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

जोधपुर(डीडीन्यूज),राजप्लमोकॉन 2025 में शानदार प्रदर्शन। 12,13 व 14 सितम्बर को जयपुर में आयोजित “राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय श्वसन रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कॉन्फ्रेंस – राजप्लमोकॉन 2025” में जोधपुर स्थित डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय,श्वसन रोग विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

विभागाध्यक्ष डॉ सीआर चौधरी ने इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में विभाग का प्रतिनिधित्व किया।गंभीर अनियंत्रित दमा रोग (Uncontrolled Bronchial Asthma) पर अपने अनुभव एवं शोध को विस्तार पूर्वक देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ साझा किया,जिसे अत्यधिक सराहना मिली।

कॉन्फ्रेंस में श्वसन रोग विभाग के चिकित्सकों एवं पीजी विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
1.डॉ.आरके.जैन व स्मारक पुरस्कार – सहायक आचार्य डॉ अशोक कुवाल

2.सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति हेतु डॉ. हंस कुमार स्मारक स्वर्ण पदक-डा. आरती गुप्ता

3.राजप्लमोकॉन सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पेपर पुरस्कार-डॉ भूपेंद्र कुमार सैनी

4.पीजी क्विज़ प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार-डॉ आरती गुप्ता

पंजाब के राज्यपाल कटारिया मंगलवार को करेंगे श्रीराम कथा पोस्टर का विमोचन

इन उपलब्धियों पर डॉ बीएस. जोधा प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.एसएन. मेडिकल कॉलेज ने विभाग की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए पूरे दल को बधाई दी। यह उपलब्धि श्वसन रोग विभाग,डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज,जोधपुर की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में उत्कृष्टता की निरंतर परंपरा को दर्शाती है। यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में जोधपुर के योगदान को भी रेखांकित करती है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026