Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का संचालन किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत लगभग 30 हजार विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों जैसे यूपीएससी, आरपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, रीट,कांस्टेबल,बैंकिंग/बीमा,रेलवे, क्लेट,इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2025 निर्धारित है।

24 ई-मित्र केन्द्रों पर कार्यवाही

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी SSO Portal (http://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन कर CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर योजना का चयन कर “स्टूडेंट” विकल्प से आवेदन कर सकते हैं। योजना संबंधी अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट अथवा जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

पात्रता शर्तें
• अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी हो।
• पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम ₹8 लाख तक हो।
• अभ्यर्थी ने पूर्व में इस योजना का लाभ न लिया हो।
• यदि कोई अभ्यर्थी केन्द्र/राज्य सरकार,सार्वजनिक उपक्रम, आयोग/बोर्ड अथवा किसी अन्य शासकीय निकाय में नियमित कार्मिक के रूप में कार्यरत है,तो वह इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होगा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026