Doordrishti News Logo

मूक बधिर महिला की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

  • मृतका का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
  • बच्चा न होने की एवज में कराया जा रहा था इलाज

जोधपुर(डीडीन्यूज),मूक बधिर महिला की संदिग्ध मौत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप।सांचोर की रहने वाली मूक बधिर महिला की शादी डेढ़ साल पहले मूक बधिर व्यक्ति से हुई थी। डेढ़ साल से बच्चा नहीं होने पर यहां जोधपुर में वह अपनी ननद के पास में इलाज के लिए आई। निजी चिकित्सालय में इनफरलिटी इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उसकी अचानक से तबीयत बिगडऩे पर एक अन्य निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

मृतका के पिता ने बेटी को दहेज के प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाते हुए भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान एसीपी पश्चिम छवि शर्मा की तरफ से जारी है।

भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मूलत: सांचोर जिले के राजीव नगर केरवी निवासी शैतानराम की पुत्री 25 वर्षीय संगीता की शादी पाली के रोहिट क्षेत्र में हो रखी थी। वह मूक बधिर होने से उसकी शादी भी मूक बधिर से हुई थी। मगर उसके कोई संतान नहीं होने पर उसके इलाज के लिए वह 15-20 दिन पहले अपनी ननद करणी नगर भगत की कोठी आई थी। उसका यहां जोधपुर में बच्चा नहीं होने पर इलाज चल रहा था।

दो दिन पहले उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इस पर ननद और उसके परिवार के लोग सरस्वती नगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत क्रिटिकल बताने पर उसे तत्काल बासनी स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पहुंचने पर उसे डॉक्टर ने चेक कर मृत बता दिया।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि मृतका संगीता के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है।

उसके पिता का आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने के साथ ससुराल वाले मिलने जुलने नहीं देते थे। मामले में अब अग्रिम जांच एसीपी पश्चिम छवि शर्मा की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026