Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पारिवारिक तनाव में था। बोरानाडा पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बोरानाडा में आई एक हैण्डीक्राफ्ट फै क्ट्री में काम करने वाले नागौर जिले के मकराना स्थित बरवाला निवासी नाथूराम पुत्र तुलसीराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने बहनोई मकराना के मुवाना निवासी 28 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र रामेश्वरलाल के साथ यहां बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में पिछले दो तीन माह से कार्य कर रहा है। आज सुबह वह अपने बहनोई नंदकिशोर को फैक्ट्री चलने को कहा तब उन्होंने चलने से मना कर दिया। खाने का टिफिन भी दोपहर में लाने को कह दिया। दोपहर तक उसके बहनोई टिफिन लेकर फैक्ट्री नहीं आए तब वह कमरे पर पहुंचा। उसका बहनोई नंदकिशोर रसोईघर में पंखे के हुक में फंदे पर लटका नजर आया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट में बताया कि उसका बहनोई पारिवारिक कारण से तनाव में था और शराब की लत लगी हुई थी। तनाव के चलते ज्यादा शराब पीने लगा था।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026