Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बादलों की हल्की आवाजाही और मध्यम गति से हवा चलने के कारण मिला-जुला मौसम रहा। जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान चालीस डिग्री के भीतर ही रहा, जिससे जलती-तपती से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान थर्मामीटर के चालीस डिग्री के पार करने की संभावना है। दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण बादलों की घनी आवाजाही और धूल भरी हवाएं चलेगी। इस दौरान तापमान में भी एक बार फिर से गिरावट आएगी। सप्ताहांत में पारा फिर से चालीस डिग्री को पार कर जाएगा।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमां में बादलों की हल्की आवाजाही के कारण सुबह से ही मौसम सामान्य था लेकिन दिन चढऩे के साथ धूप निकलने से वातावरण में तपिश बढ़ती गई। दिनभर बादलों की रेलमपेल से पारे में अधिक उछाल नहीं आया और लगभग कल के समान ही 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को भी मौसम सामान्य हो गया। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में रात का तापमान 24.8 और दिन का 38.2 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में भी अपेक्षाकृत कम गर्मी रही। दोनों ही स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.5 व 22 और अधिकतम 38.8 व 37.4 डिग्री मापा गया।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026