Doordrishti News Logo
  • व्हाट्सएप नंबर 950999 39 98 व फोन नंबर 25555 60 से ले सकते हैं जानकारी
  • 24 घंटे संचालित रहेगा केंद्र

जोधपुर,जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित किसी प्रकार की सहायता,सलाह, एवं जानकारी के लिए अभय कमांड कंट्रोल सेंटर प्रथम तल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के भवन में कोविड-19 परामर्श एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है जो 24 घंटे संचालित रहेगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय मुकेश कुमार कलाल ने बताया कि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देश से कोविड-19 परामर्श व नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है।

इन व्हाट्सएप व फोन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

कोविड- 19 परामर्श एवं नियंत्रण केंद्र के लिए व्हाट्सएप नंबर 950 999 39 98 व फोन नंबर-2 5 5 5 5 6 0 की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इन नंबरों के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता,होम आइसोलेशन व लॉकडाउन से बारे में परामर्श के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा सम्पर्क किया जा सकता है। यह केंद्र प्रातः 6 से दोपहर 2बजे, दोपहर 2 से रात्रि 10 व रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित है।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026