महिलाओं से छेड़छाड़ परिवार पर हमला,घर में घुसकर की मारपीट
जोधपुर(डीडीन्यूज),महिलाओं से छेड़छाड़ परिवार पर हमला,घर में घुसकर की मारपीट। सूरसागर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला और उसके परिवार पर सामूहिक हमला हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर परिवार सहित मौजूद थी। इसी दौरान उसके पुत्र दौड़ते हुए घर में घुसे और उनके पीछे 25 से 30 लोग लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिला व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की।
स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,थाई युवतियों को पकड़ा संचालक हिरासत में
घर व दुकान का सामान तोडफ़ोड़ कर बाहर फेंक दिया गया। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में कुछ हमलावरों की पहचान भी की है। नामजद लोगों की तलाश जारी है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

