चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
क्रेडिट कार्ड देने के बाद महिला के नंबर लेकर दोस्ती
जोधपुर(डीडीन्यूज),चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने चार लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पिछले तीन चार साल से उसका यौन शोषण किया जा रहा था। पीडि़ता ने अब एक थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। उसे फोटो वीडियो से बराबर ब्लैकमेल किया जा रहा था।
एक पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसे क्रेडिट कार्ड इश्यू हुआ था। तब क्रेडिट कार्ड घर तक लाने वाले युवक ने मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती कर ली। फिर उससे नजदीकियां बढऩे लगी और उससे पहली बार एक होटल में दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया। महिला का आरोप है कि उसके फोटो वीडियो खींचकर ब्लैकमेल किया गया। इस तरह कुल चार लोग लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
बाइक पर कमेंट करने की बात पर युवक भिड़ेें,पांच को पकड़ लाई पुलिस
उसे अलग अलग होटल में लेकर गए और फिर कभी किसी अपार्टमेंट ले जाया गया। जिले के एक थाने में यह प्रकरण दर्ज हुआ है,जिस पर अग्रिम जांच आरंभ की गई है। एक आरोपी जोधपुर से बाहर का रहने वाला है।
Related posts:

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

