भादवा की पहली झमाझम बारिश से खिले चेहरे सड़कों पर बहा पानी
जोधपुर(डीडीन्यूज),भादवा की पहली झमाझम बारिश से खिले चेहरे सड़कों पर बहा पानी। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। लंबे अंतराल के बाद में जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आज दोपहर में झमाझम बारिश हुई।
भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के 12 दिन बाद आज जमकर बदरिया बरसी। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई। अचानक से घिर आई काली घटाओं ने देखते ही देखते तेज हवा के साथ बरसना शुरू कर दिया। बारिश से शहर की सडक़ें पानी से लबालब हो गई। घरों में भी परनाले शुरू हो गए। बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रोंं में किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। कई जगहों पर फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थी।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार गुरुवार से प्रदेश में मानसून की सक्रिय की संभावना जताई गई थी। मारवाड़ यानी जोधपुर संभाग में भी गुरुवार को बारिश की गतिविधियां आरंभ होने की बात कही गई। प्रदेश सहित संभाग भर में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का दौर बना हुआ था। लोग भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे थे।
भगत की कोठी से रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से
भादो माह में मई-जून जैसी गर्मी का असर और उमस की मार चल रही थी। दोपहर में शहर के साथ आस पास के गांवों में अच्छी बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। विशेष कर किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई। बारिश से लबालब हुई सडक़ों से प्रशासन की पोल भी फिर से खुल गई।
जातरूओं ने खुद को बचाया
अचानक हुई तेज बारिश के चलते कई जातरूओं को भंडारों में ही शरण लेनी पड़ी। साथ ही सड़कों पर पैदल चल रहे जातरू भी पेड़ों के नीचे खड़े होते देखे गए। कई जातरू बारिश का आनंद लेते चलते रहे।