Doordrishti News Logo

बगैर नंबर की बाइक सवार युवकों को पकड़ा 20.83 लाख की अफीम बरामद

-एनसीबी कार्रवाई
-पेडलर से लेकर सप्लायर सहित चार युवक गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),बगैर नंबर की बाइक सवार युवकों को पकड़ा 20.83 लाख की अफीम बरामद।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर टीम ने मादक पदार्थ तस्करी कर रहे दो युवकों को जोधपुर के कांकेलाव रोड पर पकड़ा। युवक बगैर नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार थे। इनके बैग की तलाशी लिए जाने पर 4 किलो 166 ग्राम अफीम मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 20.83 लाख रुपए है।

युवकों से आरंभिक पड़ताल के साथ ही दो अन्य को भी पकड़ा गया है। सभी एक दूसरे से कनेक्ट थे।
ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि खुफिया सूचना पर जोधपुर टीम ने 16 अगस्त को एक त्वरित अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की काली मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 4.166 किलोग्राम अफीम से भरा बैग बरामद हुआ, जिसकी अवैध बाजार में कीमत 20.83 लाख रुपए आँकी गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर बरामद मादक पदार्थ के साथ एनसीबी कार्यालय लाया गया।

रामदेवरा आवगमन के लिए सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन

डायरेक्टर सोनी ने बताया कि आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि यह लोग कहीं और से यह अफीम लेकर आए थे। जिस पर तत्काल कार्रवाई कर दो और लोगों को पकड़ा गया। इस तरह चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें अफीम के रिसीवर और सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया।

नशे के खिलाफ गोपनीय सूचना देने की अपील :-
सोनी ने बतया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। आमजन से अपील करता है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना उपलब्ध कराकर इस मुहिम का हिस्सा बनें। प्रत्येक सूचना को गोपनीय रखा जाएगा और प्रामाणिक जानकारी देने वालों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मानस पोर्टल अथवा हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा कर सकता है। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णत: गुप्त रखी जाएगी और विश्वसनीय सूचना पर उचित इनाम भी प्रदान किया जाएगा।

खान से 50 लाख का पत्थर चुराने और धमकाने का आरोप

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026